धरहरा (संवाददाता):जमालपुर बना कोरोना का हब,आज शुक्रवार को जमालपुर में मिला 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज।जमालपुर में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 45 और मुंगेर मे अब तक कुल कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या हुई 52।आपको बता दें कि बिहार में सबसे अधिक कोरोना पाजिटिव मरीज जमालपुर से ही मिले है, जिससे बिहार में कोरोना पाजिटिव मरीज की संख्या 197 पहुच गई है।जमालपुर शहर में लगातार तेजी से बढ रहे कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल देखने को मिल रहा है,क्योंकि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग साग-सब्जियों की खरीददारी के लिए जमालपुर बाजार ही आते थे,इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगो को कोरोना का भय सताने लगा है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
