टेटिया थाना क्षेत्र में पीडीएस अनाज के काले बाजारी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों द्वारा कालाबाजारी की अनाज पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। पीडीएस दुकानदार लॉक डाउन इस वक्त भी काले बाजारी करने से नहीं डर रहे । शुक्रवार को टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के पतघाघर खपड़ा गांव में ग्रामीणों ने टमटम से ले जा रहे 12 बोरा पीडीएस के चावल को पकड़ा। टमटम वालो से ग्रामीणों ने पूछ ताछ की तो उसने बताया की डीलर सुभाष चंद्र का चावल है उन्होंने कहा कि संग्रामपुर के राइस मिल लेकर जा रहा था। टमटम लेकर चालक भाग निकला। जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो बबाल काटना शुरु कर दिया। मामले की जानकरी मिलते ही संग्रामपुर प्रखंड के एमएओ शकील अहमद और टेटिया थाना अध्यक्ष नीरज पांडे मौके पर पहुंचकर अनाज जप्त कर ग्रामीणों से  पूछ ताछ के बाद डीलर की दुकान पहुंचकर मामले की जांच की। ग्रामीणों ने बताया डीलर लगातार तीन दिनों से टमटम से अनाज का खेप भेज रहा था। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है बढ़िया अधिकारी से जांच कराई जाए तो माफिया का पर्दाफाश और अधिकारियों पर भी गाज गिर सकता है। एमएओ  शकील अहमद ने बताया की ग्रामीणों की सूचना पर जांच की जा रही है। स्टॉक की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जप्त अनाज स्थानीय डीलर को दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। वही थाना अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि एमओ द्वारा मामला दर्ज नहीं कराया गया है। मामला दर्ज होने के बाद जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बताता चले की 1 सप्ताह पहले गंगटा थाना क्षेत्र में 70 बोरा चावल ग्रामीण के द्वारा पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था लेकिन चालक तो गिरफ्तार हो गया उसके बावजूद भी डीलर और गाड़ी मालिक पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।