कोरोना रूपी इस महामारी मे लोग कोरोना से कम और भूख से ज्यादा परेशान है।ऐसा ही कुछ धरहरा प्रखंड के बंगलवा पंचायत के लकङकोला गाँव मे देखने को मिल रहा है,यहाँ के ग्रामीण कोरोना वायरस की महामारी से तो नही बल्कि भूख से जरूर मर जायेंगे।यहाँ के ग्रामीणों ने बताया कि न तो जनप्रतिनिधि के द्वारा ही गरीब,मजदूर वर्ग के लोगों को खाधान्न सामग्री मुहैया कराई जा रही है और न ही पदाधिकारियों के द्वारा ही कोई पहल की जा रही है और जन-वितरण प्रणाली के माध्यम से मिलने वाला खाधान्न सामग्री भी अभी तक नही मिला है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
