धरहरा (संवाददाता):जहाँ एक ओर लॉकडाउन के कारण गरीबों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है वही इन गरीबों के दर्दो से बेपरवाह धरहरा प्रखंड के डीलर कालाबाजारी करने में मशगूल नजर आ रहे है।जिस गरीब को खाधान्न मिल भी रहा है तो सरकार द्वारा निर्धारित खाधान्न भी नही दिया जा रहा है।धरहरा प्रखंड में अब भी कई जन वितरण प्रणाली बिक्रेताओं ने मुफ्त अनाज का वितरण शुरू भी नही किया है।धरहरा प्रखंड के महरना पंचायत के डीलर शम्भू ड्रोलिया के द्वारा अब तक मुफ्त खाधान्न का वितरण शुरू नही किया गया है।वही रेगुलर खाद्यान्न में भी ज्यादा राशि वसूल किया जा रहा है।उक्त डीलर के द्वारा पॉश मशीन खराब होने का बहाना बनाकर खाद्यान्न नही देने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीडीओ से की है। इसके साथ ही बंगलवा पंचायत मे डीलर असगर अली के ऊपर भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यूनिट के अनुसार खाद्यान्न नही दिया जा रहा है।जबकि कार्ड में यूनिट के अनुसार ही खाद्यान्न का वजन चढाया जा रहा है।वहीं कालाबाजारी से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बंगलवा के ग्रामीणों द्वारा डीएम को खाद्यान्न की हो रही कालाबाजारी की जानकारी देने के बाद इस मामले को सदर अनुमंडल पदाधिकारी खगेशचंद्र झा ने इस मामले को संज्ञान मे लेते हुए मामले की जांच का आदेश दिया है।इस बावत सदर अनुमंडल पदाधिकारी खगेशचंद्र झा ने बताया कि खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतनेवाले डीलर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।सभी को अनाज सही तरीके से मिल जाए हम सब का यही प्रयास है।अनियमित्ताओं की लिखित आवेदन दें या कंट्रोल रूम के नंबर पर भी शिकायत कर सकते है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
