गरीबों के बीच खाद्य सामग्री वितरण करने की होड़ लगने लगी है। शहर हो या गांव सभी जगह लोगों की मदद का हाथ उठने लगे हैं। रविवार को साईं इंस्टीट्यूट आफ आईटी एंड मैनेजमेंट पूरबसराय के द्वारा नौवागढ़ी दक्षिणी पचायत के अंबेडकर नगर में पंचायत की मुखिया विभा कुमारी एवं प्रतिनिधि रविंद्र मंडल के सहयोग से गरीब गुरुओं के बीच अनाज सहित अन्य सामानों का वितरण किया गया।इस कार्य में निदेशक संजीव कुमार सिंह , कार्यपालक सहायक श्वेता सिंह, समाजसेवी अमित कुमार , नीरज कुमार , चंदन कुमार, स्थानीय लोगों में बासु दास, सुजीत कुमार, सुनील कुमार, आनंदी दास, शनाया शर्मा तथा सौरभ कुमार ने महती भूमिका अदा की।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
