लॉकडाउन के अनुपालन का निरीक्षण को लेकर शुक्रवार को जमालपुर के फरीदपुर के नए टी ओ पी प्रभारी रिंकू रंजन कुमार के नेतृत्व में दल बल के साथ जमालपुर क्षेत्र का जायजा लिया गया साथ ही उन्होंने नया टोला केशोपुर फरीदपुर फुल्का सहित अन्य क्षेत्र का दौरा किया उन्होंने जनता से अपील किया है कि बेवजह सड़क पर ना निकले सरकार के निर्देशों का पालन करें साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस जैसे संक्रमण के मामले में किसी प्रकार का कोई लापरवाही ना करें जोकि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने आम लोगों से अपील की है की किसी के बहकावे में नहीं आवे और अफवाह का शिकार नहीं बने। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।