मुंगेर पुलिस प्रशासन के द्वारा लॉकडाउन और कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है और ड्रोन सर्विलांस किया गया मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने ड्रोन कैमरे से बाजारों और गलियों की निगरानी की ताकि लॉक डाउन के दौरान बाहर निकलने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके इसके अलावा सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत शहरों का सैनिटाइजेशन कराया गया शहर की गलियों सड़कों को मुंगेर पुलिस के द्वारा सैनिटाइज कराया गया ताकि संक्रमण के प्रभाव को कम किया जा सके मुंगेर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लॉक डाउन को सुनिश्चित कराया गया है तथा इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस अपना काम कर रही है सैनिटाइजेशन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शहर का सैनिटाइजेशन कराया है ताकि संक्रमण के प्रभाव को कम किया जा सके इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार ने कहा कि मुंगेर पुलिस लोगों की सेवा के लिए तत्पर है इस मौके पर कासिम बाजार थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार विजेंद्र कुमार विनोद कुमार तिवारी सहित अन्य मौजूद थे। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
