मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण तथा लाॅकडाउन की स्थिति से निपटने हेतु राज्य सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत आच्छादित सभी राशन कार्डधारियों को कोरोना सहायता के रूप में एक हजार रूपये प्रति परिवार की दर से सीधे बैंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से भुगतान की योजना का माउस क्लिक कर शुभारंभ किया। यह राशी नेशनल इन्फाॅरमेटिक्स सेंटर (एन.आई.सी.) के सहयोग से पब्लिक फाइनांनसियल मैनेजमेंट सिस्टम (पी.एफ.एम.एस.) के द्वारा राज्य स्तर से ही सीधे लाभुकों के खाते में हस्तांतरित की जा रही है। इसकी शुरूआत में आज ही 18,40,854 लाभुकों के बैंक खाते में एक हजार रूपये की दर से कुल 184 करोड़ 8 लाख 54 हजार रूपये की राशी हस्तांतरित की गयी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि शेष लाभुकों को कम से कम समय में राशी हस्तांतरित करने की कार्रवाई सुनिश्चितकी जाय।राज्य सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत आच्छादित वैसे राशन कार्डधारी जिनका आधार संख्या राशन कार्ड डाटा बेस में उपलब्ध नहीं है, वे अपने घर से ही मोबाइल द्वारा आधार संख्या आपदा प्रबंधन विभाग के वेबसाइट के माध्यम से दे सकते हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।