कोरोनावायरस संक्रमण के देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार काफ़ी सतर्कता बरत रही है. इससे प्रभावी रूप से लड़ने के लिए जरुरी व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की बेहतर आपूर्ति को भी ध्यान में रखा जा रहा है. इसको लेकर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय एवं कपड़ा मंत्रालय ने संयुक्त रूप से प्रेस ब्रीफ जारी कर विस्तार से जानकारी दी है. प्रेस ब्रीफ में बताया गया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया के कुछ वर्ग बॉडी कवरल्स, एन -95 मास्क और 2-प्लाई / 3-प्लाई / 3-प्लाई सर्जिकल मास्क जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की आपूर्ति बढ़ाने में सरकार के प्रयासों पर गलत सूचना फैला रहे हैं, जबकि ये व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण कोवीड-19 के मामलों से निपटने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के अति आवश्यक है. बॉडी कवरल्स (पीपीइ) स्वास्थ्य कर्मियों के लिए उच्च स्तर की सुरक्षा के लिए एक विशेष सुरक्षात्मक सूट है, जिसके निर्माण में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय निर्धारित तकनीकी मापदंडों का ख़ास ख्याल रखती है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।