कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में देश में भी कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में इज़ाफा देखने को मिला है. राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में अभी तक एक भी कोरोनावायरस से पीड़ित मामले की पुष्टि नहीं हुयी है. इसके मद्देनजर राज्य सरकार अधिक सतर्क भी है. इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक और नयी पहल करते हुए कोरोनावायरस के संदिग्ध या चिन्हित रोगियों के लिए राज्य के सभी जिलों में सेनिटाइजड एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. इसको लेकर कार्यपालक निदेशक स्वास्थ्य विभाग मनोज कुमार ने सभी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल सहित सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर विस्तार से जानकारी भी दी है। खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।