बिहार राज्य के जिला मुंगेर से सुबोध गिरी मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए कहते है कि एचपीएम निर्मल कुमार के द्वारा सस्ते दामों में मशरूम की होम डिलीवरी सेवा और मशरूम कलेक्ट पॉइंट का उद्घाटन 17 फरवरी 2020 को किया गया था।उन्होंने कहा कि मोबाइल वाणी के माध्यम से एचपीएम निर्मल कुमार के साथ बातचीत का अंश भागलपुर से प्रसारित किया गया था। जिसका असर मुंगेर जिले में 13 मार्च 2020 को मोबाइल वाणी के माध्यम से एचपीएम निर्मल कुमार के बातचीत का असर देखने को मिला। सुबोध गिरी ने बताया की पटना स्थित मशरूम वेलफेयर फॉउंडेशन के अधिकारीयों ने मशरूम की होम डिलीवरी को लेकर काम करना शुरू कर दिया है। जहाँ बाजारों में बिकने वाली ऑएस्टर मशरूम की कीमत दो सौ से ढाई सौ रूपए किलो है। जिससे जनता की सुविधा को देखते हुए महंगे दामों में बिक रहे ऑएस्टर मशरूम की कीमत को घटाकर 132 रूपए से भी कम दाम पर उपलब्ध कराई और साथ ही हर प्रखंड में होम डिलीवरी सेवा की सुविधा देकर जनता के खाने के स्वाद को बढ़ा दिया है। किसानों ने भी अपने फायदे को देखते हुए मशरूम वेलफेयर फॉउंडेशन के साथ जुड़कर अपना काम शुरू किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की धरहरा प्रखंड में मशरूम कलेक्ट पॉइंट का उदघाटन भी किया गया है। साथ ही साथ मुंगेर की जनताओं के लिए भी होम डिलीवरी की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल वाणी के पत्रकारों और अन्य चैनल के पत्रकारों को भी इससे और काम दामों में भी ऑएस्टर मशरूम की होम डिलीवरी सेवा मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही औरा बगीचा पंचायत के पूर्व मुखिया पूर्वेन्दू नारायण सिंह ने भी मशरूम को औषद्धि के रूप में बताया। साथ ही प्रखंड विकाश पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने भी कहा कि मशरूम हर मरीजों के लिए दवाई के तौर पर काम करती हैं। डॉ. प्रभात रंजन ने ये भी कहा कि अपने सेहत पर ध्यान देते हुए इसका सेवन करना चाहिए।