बिहार राज्य के जिला मुंगेर से गंगा रजक मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए कहते है कि विगत दिन प्लस टू शिक्षकों को विरमित नहीं करने की खबर मुंगेर मोबाइल वाणी पर प्रसारित की गयी थी जिसके बाद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पत्रांक 107 दिनांक 3 मार्च 2020 जारी कर यह आदेश निर्गत किया गया और पुरे बिहार के प्राचार्यों को कहा गया कि विद्यालय समिति द्वारा निर्गत प्रपत्र को वापस कर दे। खबर चली थी कि प्लस टू शिक्षकों को प्राचार्यो ने विरमित नहीं किया जबकि हड़ताल पच्चीस जनवरी से शुरू हुई थी और चौबीस जनवरी को शिक्षकों को विरमित करना था।विभाग ने योगदान नहीं देने पर सभी शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया जिसके बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया। तथा अब 5 मार्च से माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का कॉपी मूल्यांकन होना है।जिसको लेकर संघ ने शिक्षकों को व्हिप जारी कर दिया है।
