नवजात को स्वस्थ जीवन प्रदान करने में चिकित्सकीय सेवाओं के साथ परिवार एवं समुदाय की भी भूमिका अहम् होती है. नवजात के बेहतर स्वास्थ्य में माता का भी स्वास्थ्य जुड़ा होता है. इसलिए गर्भावस्था से पूर्व भी माताओं को अपने बेहतर स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत होती है. इसमें माता एवं नवजात के स्वास्थ्य को लेकर व्यवहार परिवर्तन भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है. लेंसेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक गर्भावस्था के पूर्व से लेकर प्रसव के बाद तक जरुरी देखभाल के सभी मानकों को 99% अनुकरण करने से शिशु मृत्यु दर में 63% एवं नवजात मृत्यु दर में 55% तक की कमी लायी जा सकती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
