प्राध्यापक दक्षता वर्ग समापन दिनांक 21.09.2019 दिन शनिवार को पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नरगाकोठी के प्रांगण प्राध्यापक दक्षता वर्ग के समापन दिवस का प्रारंभ प्रो रमेश प्रसाद पाठक लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ कटवारियासराय दिल्ली के विभागाध्यक्ष, विद्या भारती उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चन्द्र, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली रामजी, क्षेत्रीय सचिव दिलीप कुमार झा एवं सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । रमेश प्रसाद पाठक ने कहा कि बच्चों का पहला रोल मॉडल होता है शिक्षक ।हम सब आगे बढ़ने के क्रम में लगे रहते हैं । हम सब अगली पीढ़ी को तैयार करने में लगे हैं ।शिक्षा का कोई स्वरूप नहीं है जब यह किसी व्यक्ति के साथ लग जाता है तो वह उसी का स्वरूप ले लेती है ।शिक्षा अच्छी या बुरी नहीं होती है शिक्षा एक निवेश है ।सही शिक्षक जीवन की सम्पूर्णता को हासिल करने की दिशा में बढने के लिए छात्रों का पथ आलोकित करता है । प्रकाश चन्द्र ने कहा कि संवाद शैली को आगे बढ़ाने का प्रयास करना है ।सम्पर्क का दायरा बढाना चाहिए ।समाज और व्यक्ति निर्माण में धैर्य रखना चाहिए ।हमें सहज स्वाभाविक जीवन जीने से आनन्द की प्राप्ति होता है ।व्यापक दृष्टि सपने लेकर कार्य करें लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होगी । दिलीप कुमार झा ने कहा कि ईश्वर की पूजा जरूर करनी चाहिए लेकिन हमें कर्म ऐसी करनी चाहिए कि हम स्वयं वन्दनीय हो जाएँ जीवन की यही कल्पना है ।हम पर हमारा समाज, हमारा देश गर्व कर सके ऐसी हमारी शिक्षा, हमारा लक्ष्य होना चाहिए ।शिक्षक का सबसे बड़ा धर्म है जिस शिक्षाध्यापकों का निर्माण करने करने आये हैं उसे संकल्पित होकर करें।समाज एवं राष्ट्र के प्रति दायित्व बोध कराना हमारा कर्तव्य है ।साधना, संयम, स्वाध्याय शिक्षकों के लिए आवश्यक है ।हमें अपने जीवन को उत्कृष्ट करने के साथ दूसरे के जीवन को उत्कृष्ट करना चाहिए । मंच संचालन डॉ दीप्तांशु भास्कर द्वारा किया गया ।अतिथि परिचय रामकेश पाण्डेय बी एड काॅलेज राँची के प्राचार्य एवं आभार ज्ञापन नरगाकोठी बी एड काॅलेज के प्राचार्य अजीत पाण्डेय द्वारा किया गया । इस अवसर पर ब्रजभूषण तिवारी, राजकुमार ठाकुर, हरेन्द्रनाथ पांडे, रामजी पोद्दार, शशि भूषण मिश्र, धनञ्जय कुमार, मिथलेश कुमार एवं समस्त प्राध्यापक उपस्थित थे मीडिया प्रभारी भागलपुर विभाग शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।