बिहार के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आज के वर्तमान समय में हम पर्यावरण प्रदूषण रूपी खतरनाक समस्या से घिरते जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण है वनों की कटाई और नियोजित शहरीकरण और प्राकृतिक संसाधनों को खत्म करने वाले औद्योगिक उत्पाद। इससे आम जनजीवन पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है प्रदूषण की वजह से ही अनुकूल रहने वाला मौसम आज बिगड़ने लगा है मानसून में अच्छी बारिश नहीं होती और यदि होती है तो इतनी ज्यादा और प्रत्याशित होती है कि वह अपने साथ-साथ बाढ़ भी ले आती है। प्रदूषण की समस्या से पार पाने के लिए सरकार इन दिनों गंभीर दिख रही है ,लेकिन हालात ज्यादा खराब होने के कारण इसे रोक पाना एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है ऐसे में आज बहुत जरूरी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं और सरकार तमाम औद्योगिक प्रतिष्ठानों की नियमित जांच करवाएं।
