बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आज दुनिया विकास की दौड़ लगा रही है उसी में विनाश भी छुपा हुआ है। हमने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि हम ना तो गर्मी बर्दाश्त कर पा रहे हैं और ना ठंड ही बर्दास्त हो पा रहा है।इन से राहत पाने के लिए हमने जो साधन जुटाए हैं वह और भी अधिक के घातक सिद्ध होते जा रही है। वही ऐसी के ज्यादा इस्तेमाल से गर्मी और सर्दी को एक नया आयाम दे दिया गया है।भीषण गर्मी की वजह निश्चित तौर पर वायु प्रदूषण है। वही अगर मुंगेर शहर की बात की जाये तो सड़कों पर लाखों गाड़ियां चलती है और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो चुकी है।जिस कारण वायु प्रदुषण बढ़ता ही जा रहा है।