बिहार राज्य के जिला मुंगेर से सुबोध गोस्वामी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से मौसम के बदलते मिजाज के बारे में बता रहे है कि आज मुंगेर क्षेत्र में बर्फबारी और वर्षा से किसानों की फसलों को भारी क्षति हुई है जिससे किसान बेहाल हो गए है। बर्फ़बारी और वर्षा के दौरान किसान अस्त व्यस्त हो कर अपने -अपने खेतों में भागकर गेहूं की फसल देखने दौड़ पड़े और कटाई हुई गेहूं को उड़ते हुए देखकर बड़े हताश हुए । इस ओलावृष्टि से किसानों को बहुत बड़ी क्षति की आशंका की जा रही है। इस अंधड़-पानी में आम के पेड़ो के मंजरो को भी काफू नुकसान हुआ है
