बिहार राज्य के मुंगेर जिले के कटारिया गांव से रंजन कुमार जी ने मुंगेर माध्यम से पंकज जी से बातचीत की। बातचीत के दौरान पंकज जी ने बतलाया कि।अपने राज्य में रोजगार की स्थिति इतनी खराब है कि यहाँ के लोगों को सही काम नहीं मिलने के कारण रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है। दुसरे राज्य में काम करने पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।साथ ही पंकज जी ने बताया कि सुविधाओं के अलावा अगर बात की जाए तो अन्य राज्यों में जो सबसे बड़ी समस्या है भेद भाव की,जहां एक ओर स्थानीय लोगो को पारिश्रमिक ज्यादा मिलता है ,जबकि अन्य राज्यों के लोगो को समान काम के लिए उचित पारिश्रमिक नही मिल पाता।यदि सरकार हर राज्य में रोजगार दिलाने पर ध्यान दें तो लोगों को पलायन नहीं करना पड़ेगा।
