प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह संशोधित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार रात्रि 12:30 बजे भोपाल से छिंदवाड़ा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

एसडीएम परासिया श्री शुभम यादव की अध्यक्षता में आज एसडीएम कार्यालय परासिया में यूरिया उर्वरक के भंडारण, वितरण एवं डिमांड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

शासकीय महाविद्यालय चौरई द्वारा सत्र 2026–27 हेतु विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से "कॉलेज चलो अभियान" चलाया जा रहा है। यह अभियान प्राचार्य श्री मुकेश कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन तथा डॉ. रामकुमार उसरेठे के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ।

उच्च शिक्षा संचालनालय मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशों के परिपालन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में पदस्थ सहायक प्राध्यापक डॉ.रचना लारिया द्वारा 'कॉलेज चलो अभियान' के अंतर्गत गत दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ा जगत में अध्ययनरत कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं संस्कारित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा पिछले एक सप्ताह से विभिन्न वार्डों में संचालित नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली शो कार्यक्रमों का गत दिवस समापन हुआ। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से धार्मिक स्थलों की स्वच्छता, कचरा पृथक्करण तथा सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के प्रति नागरिकों और विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आदेशानुसार जिला कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में एवं ब्लॉक समन्वयक श्री संजय कुमार बामने की उपस्थिति में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति परिवर्तित दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था कन्हान वनग्राम और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उपस्थित थे।

शासकीय राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज छिंदवाड़ा में जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा के मनकक्ष विभाग की टीम द्वारा गत दिवस मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनकक्ष टीम द्वारा स्क्रीनिंग की गई एवं आरबीएसके की टीम द्वारा 1800 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

प्रमुख सचिव पशुपालन विभाग म.प्र. भोपाल द्वारा गत दिवस वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विभागीय कार्यां की समीक्षा ली गई। इस समीक्षा बैठक में दिये निर्देशानुसार उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार ने दोनों जिले छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के पशु चिकित्सकों की समीक्षा बैठक ली ।

कलेक्टर एवं जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति के अध्यक्ष श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के उपनियम 17 के अंतर्गत नवीन गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न हुई।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने आज बिछुआ तहसील के अंतर्गत आने वाले जमुनिया कला से लोहारबतरी मार्ग पर निर्माणाधीन सुदूर सड़क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का मौके पर ही परीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, एसडीएम चौरई श्री प्रभात मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी साथ थे।