सड़कों से आटो रिक्शा गायब, बसों की कमी से यात्री हुए परेशान, स्टैंड सूने पड़े

रबी सीजन सरसों फसल बुआई का उपयुक्त समय

हर दिन निकल रही काकड़ आरती

मतदान संपन्न होने के बाद मतदान दलों की वापसी पर जिला मुख्यालय में किया गया भव्य स्वागत =========================================== विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में मतदान संपन्न होने के बाद शाम से मतदान दलों की वापसी का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से मतदान दल वापस होकर शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में बनाए गए वापसी स्थल पर पहुंचे। सभी विधानसभा की मतदान उपरांत ईवीएम रखने के लिए यहीं अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाये गए हैं। छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिले की सभी सातों विधानसभाओं के मतदान दलों ने वापस आकर इसी स्ट्रांग रूम में मतदान सामग्री जमा की । मतदान दलों की शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में वापसी पर प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में उनका भव्य स्वागत किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच, तिलक लगाकर और पुष्प माला पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। खुशी के प्रतीक गुब्बारों को हवा में छोड़ा गया और आतिशबाजी कर प्रसन्नता प्रकट की गई । उल्लेखनीय है कि एक साथ सातों विधानसभा क्षेत्रों से 1934 मतदान दलों की वापसी व्यवस्थित और सुविधाजनक हो इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्प के निर्देशन में कलर कोडिंग का नवाचार किया गया है। इसके तहत प्रवेश के लिए अलग-अलग रूट बनाने के साथ ही हर विधानसभा के एंट्री गेट को अलग-अलग कलर और नंबरिंग अलॉट की गई है । हर विधानसभा की सहयोगी टीम भी विधानसभा के गेट के साथ उसी कलर कोडिंग की जैकेट पहने हुए मौजूद थीं। मतदान दल वापसी के लिए सहयोगी टीम में एनजीओ और एनएसएस के युवा भी शामिल किए गए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्प ने बताया कि मुख्य प्रवेश द्वार क्रमांक-एक से विधानसभा छिंदवाड़ा, चौरई और पांढुर्णा के मतदान दल वापस हुए। इसके बाद अगले प्रवेश द्वार में विधानसभा छिंदवाड़ा के लिए येलो गेट, चौरई के लिए व्हाइट गेट और पांढुर्णा के लिए बनाए गए पिंक गेट से अपने-अपने वापसी स्थल पर पहुंचे । मुख्य प्रवेश द्वार क्रमांक-2 से विधानसभा परासिया और सौंसर के मतदान दल प्रवेश करके आगे परासिया के लिए बनाए गए नेवी ब्लू गेट व सौंसर के ऑरेंज गेट से अपने अगले पड़ाव पर पहुंचें। इसी तरह मुख्य प्रवेश गेट क्रमांक-3 से विधानसभा जुन्नारदेव और अमरवाड़ा के मतदान दलों ने प्रवेश किया। इसके बाद जुन्नारदेव के स्काय ब्लू और अमरवाड़ा के ग्रीन गेट से सामग्री वापसी कक्ष तक पहुंचें।

Transcript Unavailable.

शांतिपूर्ण मतदान में 15 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद नंदेवानी में मतदान केंद्र के पास पेड़ घायल गीरा मतदाता

पहली बार मतदान करने पर मतदाता के द्वारा दी गई प्रतिक्रिया

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पहली पसंद 18+ के युवाओं की ,बातचीत मे दी मतदाता पर अपनी प्रतिक्रिया