मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अमरवाड़ा द्वारा श्री रामायण प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 1 के शासकीय हाई स्कूल उमरिया, घोघरी में आयोजित किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया साथ ही 22 जनवरी की आयोजन में सभी को अपने ग्राम में उत्सव मनाने हेतु प्रेरित किया गया। प्राचार्य श्री हरिशंकर शुक्ल ने दिया विद्यार्थियों को मार्गदर्शन, प्राचार्य सहित श्री आर के डेहरिया, मनोज वर्मा, यशवंत कहार, आनन्द सूर्यवंशी, संजय कुमरे, श्रीमती नन्दनी तिवारी, मेन्टर्स राजेश तिवारी ने दिया विशेष सहयोग। छात्र छात्राओं को किया गया पुरूस्कृत। दिखा श्री राम के प्रति उत्साह।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
छिंदवाड़ा में हुई बारिश
आज माँ नर्मदा के जल से निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा
युवा उत्सव प्रतिभाओ ने रूपांकन पक्ष की प्रतियोगिताओं मे दिखाया हाथों का हुनर
एमपी ट्रांसको ने विकसित किया ओपन एक्सेस के लिए डिजिटल पोर्टल ==================================================== न्यू इंडिया के लिए डिजिटल अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने भी एक नवाचार किया है। मध्यप्रदेश में पावर ट्रांसमिशन कंपनी के ओपन एक्सेस के लिए किसी भी उपभोक्ताओं, फर्म, लाइसेंसी को अब मुख्यालय जबलपुर या राजधानी भोपाल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे । मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक श्री समीर नगोटिया ने बताया कि कंपनी द्वारा लाइसेंसी या विद्युत उत्पादन में लगे व्यक्ति, फर्म या उपभोक्ता की सहुलियत को दृष्टिगत रखते हुए एक डिजिटल पोर्टल विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से इंट्रा स्टेट ओपन एक्सेस आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किये जाएंगे । इस प्रक्रिया से जहां पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा, वहीं न्यू इंडिया के लिए डिजिटल इंडिया अभियान से एमपी ट्रांसको भी जुड गया है । इस पोर्टल को विकसित करने में कार्यपालन अभियंता श्री आनंद शुक्ला का मुख्य योगदान रहा। क्या है ओपन एक्सेस-ओपन एक्सेस ऐसा प्रावधान है जिसमें उपयुक्त आयोग द्वारा निर्दिष्ट नियम के अनुसार किसी लाइसेंसधारी, उपभोक्ता या उत्पादन में लगे व्यक्ति, फर्म द्वारा ट्रांसमिशन लाइनों से जुड़ी सुविधाओं को प्राप्त किया जाता है। पहले इसके लिए भौतिक दस्तावेज प्रस्तुत कर आवेदन करने की लंबी प्रक्रिया पूरी करना पड़ती थी। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने इसके लिए अब एक डिजिटल पोर्टल विकसित कर दिया है। इसमें अब किसी व्यक्ति ,फर्म, उपभोक्ता को जबलपुर जाकर प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं रहेगी और अब सब काम ऑनलाइन हो सकेंगे।
एक प्राथमिक शिक्षक निलंबित ==================================================== सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और उदासीनता बरतने व 28 नवंबर 2023 से बिना सूचना के संस्था से अनुपस्थित पाये जाने पर यह कृत्य आचरण नियमों के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आने पर जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम गांगजीढाना की शासकीय प्राथमिक शाला के प्राथमिक शिक्षक श्री प्यारेलाल धुर्वे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में प्राथमिक शिक्षक श्री धुर्वे का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हर्रई रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। यह कार्यवाही जनशिक्षक दमुआ द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला गांगजीढाना के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शिक्षक श्री धुर्वे के शाला में अनुपस्थित पाये जाने और विद्यार्थियों के संस्था से बाहर खेलते हुये पाये जाने का प्रतिवेदन प्राप्त होने पर की गई है।
विकसित_भारत_संकल्प_यात्रा के अंतर्गत आज जनपद पंचायत परासिया की ग्राम पंचायत बीजकवाड़ा में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रचार रथ के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गए।
भगवान श्रीराम की अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में छिन्दवाड़ा जिले में प्रतिदिन भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चे, युवा, पुरूष-महिलाएं एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भजन कीर्तन कर रहे हैं।
