कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय और एस.आर.एल.एम. द्वारा छिन्दवाड़ा/पांढुर्णा जिले की जनपद पंचायतों में एस.एस.सी.आई अनूपपुर में सुरक्षा जवान/सुरक्षा सुपरवाईजर पद के लिये 23 जनवरी से पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जो आगामी 17 फरवरी 2024 तक चलेगा । इसी क्रम में जनपद पंचायत पांढुर्णा में 31 जनवरी से एक फरवरी तक प्रात: 10 से दोपहर 3 बजे तक पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया है । संबंधित जनपद पंचायत के बेरोजगार आवेदक हितग्राही इस पंजीयन शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं ।
लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के प्रधानमंत्री पुरूस्कार वर्ष 2023 के लिये रजिस्ट्रेशन कर आवेदन जमा करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश ===================================================== भारत सरकार के कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में राज्य शासन द्वारा लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के प्रधानमंत्री पुरूस्कार वर्ष 2023 के लिये अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 के पूर्व डीएआरपीजी की वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन जमा करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं । इन निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।
केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का भोपाल में स्वागत =================================================== केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के मंगलवार को मंगलवार को भोपाल आगमन पर स्टेट हैंगर पर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ही अनेक जनप्रतिनिधियों ने उनका पुष्प गुच्छों और फूल मालाओं से स्वागत किया। भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा मौजूद रहे। लालपरेड ग्राउंड में सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी भोपाल से वापसी यात्रा पर विमान द्वारा रवाना हुए। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी को विदाई दी।
Transcript Unavailable.
शहीद दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत बिछुआ के प्रांगण में प्रातः 11 बजे 2 मिनट का मौन रखकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर एक माध्यमिक शिक्षिका को कारण बताओ सूचना पत्र जारी ======================= कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम काटने व जोडने का कोई कार्य नहीं किये जाने और निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-122 जुन्नारदेव के मतदान केन्द्र क्रमांक-196 दातलावादी में नियुक्त बीएलओ एवं शासकीय माध्यमिक शाला दातलावादी की माध्यमिक शिक्षिका सुश्री रानी इवनाती के विरूध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है । उन्होंने इस संबंध में माध्यमिक शिक्षिका सुश्री इवनाती को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 3 दिवस के भीतर अपने विभाग प्रमुख के माध्यम से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं । निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने अथवा समाधानकारक नहीं होने पर संबंधित के विरूध्द लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 में वर्णित प्रावधानों के अंतर्गत निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के फलस्वरूप अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जायेगी।
अपर कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आये आवेदकों को अपने समक्ष में बैठाकर एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही उनके आवेदनों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
