बढ़ते जलवावु प्रदुषण को लेकर दिल्ली स्थित संसद भवन में एक 7 वर्षीय बच्ची ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंता जताते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बच्ची ने अपने हाथों में एक प्लेकार्ड पकड़ा हुआ है जिस पर लिखा है-प्रिय मोदी जी और सभी सांसद क्लाइमेट चेंज (जलवायु परिवर्तन) कानून पास करें और हमारे भविष्य़ को बचाएं। इस छोटी सी और भोली सी बच्ची की इतनी गंभीर मुद्दे पर मांग ने सभी का ध्यान खींचा है। बच्ची का नाम लिसीप्रिया कंगजुम है जो शुक्रवार को संसद भवन के प्रांगन में खड़ी होकर पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दे पर पीए नरेंद्र मोदी का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रही थी। उसने कहा कि समुद्र का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और धरती का तापमान भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है। सरकार को इसपर जल्द ही ठोस और कारगर कानून बनाने चाहिए।
मोदी से मिले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, ट्रेड और रूस आर्म्स डील पर नजर पोम्पियो के साथ विदेश मंत्री जयशंकर की बुधवार को नई दिल्ली में होने वाली बैठक में भारतीय आईटी पेशेवरों को अमेरिका में काम करने के लिए एच1बी वीजा में दिक्कत और ईरान से कच्चा तेल खरीदने पर पाबंदी जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। पोम्पियो की इस यात्रा के ठीक बाद जापान के ओसाका में 28-29 जून को जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से अलग से मुलाकत होगी। ।
संयुक्त राष्ट्र की श्रमिक एजेंसी ने कार्यस्थल पर प्रताड़ना के खिलाफ ऐतिहासिक समझौते को मंजूर किया कार्यस्थलों पर हिंसा एवं प्रताड़ना को रोकने के लिये अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक समझौते को मंजूरी दी। संयुक्तराष्ट्र की इस एजेंसी के तत्वावधान में सरकारों, नियोक्ताओं तथा श्रमिक समूहों से कठिन बातचीत के बाद यह समझौता स्वीकार हुआ है आईएलओ की 100वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक सम्मेलन में समझौते को शानदार बहुमत से मंजूर कर लिया गया। सदस्य देशों की विधायिका के अनुमोदन के बाद यह संधि कानूनी रूप से बाध्यकारी हो जाएगी।
सऊदी अरब: महिलाओं की अनोखी शर्त- नौकरी और ड्राइविंग की मिलेगी आजादी, तभी करेंगी शादी सऊदी अरब में जैसे इस्लामिक देश में धीरे-धीरे ही सही लेकिन अब महिलाओं की स्थिति में सुधार आ रहा है. अब वे अपनी शर्तों पर जी रही हैं. खुद की खुशी और आजादी के बारे में सोच रही हैं. इसलिए तो उन्होंने अपनी जिंदगी का अहम पड़ाव निकाह में खुद को नजरअंदाज नहीं किया है. इसलिए तो अब शादी के बाद ड्राइविंग, पढ़ाई-लिखाई, नौकरी और घूमने-फिरने की आजादी के लिए अब वे बाकायदा पति के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर रही हैं. वे ऐसा इसलिए कर रही हैं, ताकि शादी के बाद किसी भी तरह का कोई विवाद पैदा न हो.
ब्रिटेन: महिलाओं ने लिया बच्चे न पैदा करने का फैसला, जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनिया भर में चिंता चताई जा रही है. इसको लेकर कई तरह के कदम भी उठाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया हैं. लिहाजा ब्रिटेन में जलवायु परिवर्तन के लिए काम करने वाले एक संगठन की महिलाओं ने बच्चा पैदा नहीं करने का फैसला लिया है. इनका कहना है कि वह नहीं चाहती हैं कि आने वाली पीढ़ियों को ग्लोबल वॉर्मिंग से कोई नुकसान उठाना पड़े. इस संगठन में शामिल महिलाओं ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन गंभीर समस्या बनती जा रही है. उन्हें दुनिया में सूखे, अकाल, बाढ़ और ग्लोबल वार्मिंग का डर सता रहा है. ऐसे में वो चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की गुणवता बेहतर हो.
-सरकार ने 2025 तक देश से तपेदिक उन्मूलन के लिए एक राष्ट्रीय योजना तैयार की। -राजस्थान सरकार ने बाड़मेर जिले में पंडाल दुर्घटना में पंद्रह लोगों की मौत की जांच के आदेश दिए। -उत्तराखंड की नंदादेवी चोटी के लिए गए सात लापता पर्वतारोहियों के शव आई.टी.बी.पी. को मिले। -आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में बांग्लादेश को रोकने के लिए तैयार अफगानिस्तान
- प्रधानमंत्री ने अर्थशास्त्रियों और अन्य विशेषज्ञों के साथ नीति आयोग में बैठक की। - थल सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने जम्मू-कश्मीर में संघर्ष विराम के उल्लंघन से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। - भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को आतंकवाद और आतंकवादियों को धन उपलब्ध कराने संबंधी वैश्विक चिन्ताओं को दूर करने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। - भारतीय उड्डयन कम्पनियों ने अमरीका और ईरान के बीच तनाव के मद्देनज़र ईरान के विमान क्षेत्र से नहीं गुजरने का फैसला किया। - आई सी सी विश्वकप क्रिकेट में भारत ने अफगानिस्तान को 11रन से हराया! -महिलाओं की एफ आई एच सीरिज फाइनल के खिताब के लिए कल हिरोशिमा में भारत का सामना जापान से होगा।
दोस्तों, योगा एक ऐसी प्रक्रिया है,जो हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नियंत्रित करता है और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। प्रतिदिन योगा करने से हमारा शरीर किसी भी रोग से लड़ने के लिए सक्षम हो जाता है और योगा करने से हमारे शरीर की तमाम विकृतिया दूर हो जाती है।साथ ही योग हमारा मन और शरीर की एकाग्रता को बनाएं रखने में मदद करता है।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आज यानि 21 जून को पूरा विश्व योगा दिवस मना रहा है। विश्व योगा दिवस की शुरुआत आज से 4 वर्ष पूर्व 2015 में हुई थी और इस बार पूरा विश्व पांचवां योगा दिवस मना रहा है। तो दोस्तों, आईये हम सब इस योगा दिवस पर यह प्रण ले कि हम सभी प्रतिदिन योगा जरुर करे और अपने जीवन को स्वस्थ और सफल बनाएं । इसी सन्देश के साथ आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार ,स्वाथ्य और सुन्दर रहने की कामना करने के साथ साथ अंतराष्ट्रीय योग दिवस की ढेरों शुभकाना देता है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक की। एक साथ चुनाव कराने के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी। - भाजपा सांसद ओम बिड़ला लोकसभा के नये अध्यक्ष चुने गये। - बिहार में दिमागी बुखार से पीडि़त बच्चों के इलाज के लिए अन्य शहरों से और डॉक्टर मुजफ्फरपुर पहुंचे। - दूरदर्शन के चैनल डीडी इंडिया के कार्यक्रम बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया में जबकि वहां के सरकारी चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर दिखाये जाएंगे। - चोटिल शिखर धवन, आईसीसी क्रिकेट विश्वकप से बाहर, उनके स्थान पर ऋषभ पंत टीम में शामिल। - बरमिंघम में विश्वकप क्रिकेट में, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हराया
- केंद्र सरकार, दिमागी बुखार को फैलने से रोकने और इस पर काबू पाने के लिए एक स्थायी बहुआयामी विशेषज्ञ दल का गठन करेगी। - प्रयागराज की एक विशेष अदालत ने 2005 के अयोध्या आतंकी हमले के चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। - सरकार ने सीमा शुल्क और उत्पाद के 15 वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त किया। - देश के विभिन्न भागों में मॉनसून-पूर्व वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत। - आई सी सी विश्वकप क्रिेकेट में मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 150 रनों से हराकर टूर्नामेंट में दर्ज की चौथी जीत
