- देशभर में लोगों ने संविधान के अनुच्छेद-370 हटाने और जम्‍मू कश्‍मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केन्‍द्र सरकार के प्रस्ताव का स्‍वागत किया। - जम्‍मू-कश्‍मीर के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक ने राज्‍य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। - सरकार जम्‍मू कश्‍मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 को विचार और पारित कराने के लिए आज लोकसभा में पेश करेगी। - उच्चतम न्यायालय अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मुद्दे पर आज से रोजाना सुनवाई शुरू करेगा। - भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीसरा तथा अंतिम ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच आज शाम गुयाना में खेला जाएगा।

- विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा - जरूरत पड़ी तो कश्‍मीर पर कोई भी बातचीत केवल द्विपक्षीय और पाकिस्‍तान के साथ ही होगी। - भारत ने पाकिस्‍तान से कहा - कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच बिना किसी बाधा के उपलब्‍ध कराए। - राज्‍यसभा ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम संशोधन विधेयक पारित किया। - उच्चतम न्यायालय ने कहा - उन्‍नाव दुष्‍कर्म पीडि़ता का परिवार उसे लखनऊ से दिल्‍ली के एम्‍स में स्‍थानांतरित करने के बारे में फैसला ले सकता है। - वड़ोदरा में बाढ़ की स्थिति में सुधार। - थाइलैंड ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष सिंगल्‍स के क्‍वॉर्टर फाइनल में आज बी. साईंप्रणीत का मुकाबला जापान के कांटा सुनेमाया से होगा।

- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा--कश्‍मीर के लोग मुख्‍यधारा में शामिल होने को उत्‍सुक है और जो लोग नफरत फैलाते हैं वे अपने नापाक इरादों में कभी कामयाब नहीं होंगे। - मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने वर्ष 2019 को अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के लिए उपयोगी बताया। - कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बी०एस० येडियुरप्‍पा विधानसभा में शक्ति परीक्षण का सामना करेंगे। - छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर डिविजन के सुकमा जिले में 14 माओवादियों ने आत्‍मसमर्पण किया। - एम.सी. मेरीकॉम ने इंडोनेशिया में प्रेसिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।

- : चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण सफल, अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा, देशभर में खुशी की लहर। -: सरकार का 50 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश। बुनियादी ढांचा, शिक्षा और सामाजिक न्‍याय सहित मुख्‍य क्षेत्रों के विकास पर जोर। -: सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्‍याण में कोई कसर नहीं छोड़ रही। -: जापान में प्रधानमंत्री शिंजो आबे को संसद के ऊपरी सदन में फिर बहुमत लेकिन संविधान संशोधन करने लायक बहुमत नहीं। -: भारतीय टीम के दौरे से पहले इंडिया-ए ने वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ 4-1 से वनडे सीरीज जीती।

- : कर्नाटक में सत्‍तारूढ़ कांग्रेस-जनता दल-(सेक्‍यूलर) गठबंधन के नेताओं का असंतुष्‍ट विधायकों तक पहुंचने का प्रयास तेज। - : राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधि विशेषज्ञों से गरीबों के लिए आसानी से कानूनी सहायता सुनिश्चित करने को कहा। - : देश के पूर्वी और पूर्वोत्‍तर भागों में लगातार बारिश का प्रकोप जारी। - : विम्‍बल्‍डन टेनिस में आज महिला सिंगल्‍स फाइनल में सेरेना विलियम्‍स और सिमोना हालेप आमने-सामने होंगी।

- आर्थिक समीक्षा में वर्ष 2019-20 के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने की उम्‍मीद। इसी अवधि के लिए वित्‍तीय घाटा तीन दशमलव चार प्रतिशन रहने का अनुमान। - वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन कल केन्‍द्रीय बजट पेश करेंगी। - उच्‍चतम न्‍यायालय का सोशल मीडिया एप टिकटाक पर रोक लगाने से जुड़े मामले को मद्रास उच्‍च न्‍यायालय से स्‍थानांतरित करने से इंकार। - विश्‍व प्रसिद्ध जगन्‍नाथ रथ यात्रा आज ओडि़शा के पुरी में शुरु। - विम्‍बलडन टेनिस चैंपियनशिप के पुरूष डबल्‍स से लिएण्‍डर पेस और पूर्वी राजा तथा जीवन नेदुनचेजियन की जोड़ी बाहर। - नीदरलैंड पहली बार फाइनल में, स्वीडन को 1-0 से हराया; अमेरिका से खिताबी मुकाबला

- यक्तिगत डाटा की सुरक्षा के लिए डाटा सुरक्षा का विस्तृत विधेयक तैयार किया जा रहा है। - आदर्श स्टेशन योजना के अन्तर्गत उन्नयन के लिए बारह सौ से अधिक रेलवे स्टेशन की पहचान की गई। - उच्चतम न्यायालय ने मेघालय सरकार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा लगाए गए एक सौ करोड़ रुपये के जुर्माने को जमा करने का निर्देश दिया। - महाराष्‍ट्र के रत्‍नागिरी जिले में तिवरे बांध टूटने से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्‍या सात हुई, 24 अन्य लापता। - लीबिया के त्रिपोली में हवाई हमले में 40 लोग मारे गए, 80 घायल। - ब्राजील 21वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची, अर्जेंटीना को 2-0 से हराया

- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जापान में जी-20 शिखर स‍म्‍मेलन से अलग अमरीका, दक्षिण अफ्रीका और सउदी अरब के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। - केन्‍द्रीय मंत्री अमित शाह ने जम्‍मू कश्‍मीर में राष्‍ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने का प्रस्‍ताव पेश किया। - जलशक्‍ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने कहा--देश में नदियों की साफसफाई का अभियान जोरशोर से चलाया जायेगा। - भारत ने आतंकवादियों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग पर संयुक्‍त राष्‍ट्र में चिंता व्‍यक्‍त की। - गुजरात और महाराष्‍ट्र के अनेक हिस्‍सों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के कारण भारी बारिश। - टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा नौवीं बार पेनाल्टी शूटआउट में पहुंचा ब्राजील, पराग्वे को 4-3 से हराया

- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी-20 शिखर सम्‍मेलन के लिए ओसाका पहुंचे। वे आज जापान के प्रधानमंत्री शिनजो आबे से बातचीत करेंगे। - प्रधानमंत्री ने विकास के लिए धन और समय बचाने के लिए सभी दलों से एक देश एक चुनाव पर चर्चा में भाग लेने को कहा। - केन्‍द्र सरकार भारत नेट परियोजना के अंतर्गत देश की सभी ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्‍ध कराएगी। - गृहमंत्री अमित शाह आज जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। - आई.सी.सी. विश्व कप क्रिकेट में भारत का मुकाबला आज वेस्‍टइंडीज से।

1 लाख 20 हजार किसानों के खाते फिर खाली आपको याद होगा कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के गरीब किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी के तौर पर 2—2 हजार रुपए डाले थे. इस निधी की तीसरी किस्त का किसान इंतजार ही कर रहे थे अब एक चौकानें वाला खुलासा हुआ है. दरअसल खबर है कि किसानों के खाते में जो रुपए डाले गए थे उन्हें अब सरकार वापिस ले रही है. अब तक देश के करीब 1 लाख 20 हजार किसानों के खाते से रूपए वापिस लिए जा चुके हैं. इस बात का खुलासा खुद केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया है. हालांकि ऐसा क्यों हुआ है यह बात अब तक साफ नहीं हो पाई है. पर इससे उन किसानों की चिंता बढ गई है जो सम्मान निधी की तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे थे. अब किसानों को डर है कि सरकार कहीं तीसरी किस्त देने से पहले ही बाकी की दो किस्ते भी उनके खाते से ना निकाल ले!