जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन जी एवं विकासखंड समन्वयक अफसा खान जी के मार्गदर्शन में चौरई सेक्टर क्र 03 के ग्राम पंचायत मेडावानी की प्रस्फुटन समिति के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के लिए जल चौपाल का आयोजन किया गया एवं ग्रामीण स्तर पर एक सामूहिक चर्चा की गई। जल चौपालों के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें जल स्रोतों (नदी, तालाब, कुएं, बावड़ी) की सफाई व संरक्षण के लिए प्रेरित करने करने के लिए जागरूक किया गया कार्यक्रम के अंत में परामर्शदाता श्रीमती 9संगीता पांडे द्वारा सभी उपस्थित लोगों को जल बचाने और उसके दुरुपयोग को रोकने की शपथ दिलाई ।