मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा नियमित व स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिये वर्ष 2024 की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 28 फरवरी 2024 तक प्रात: 9 से 12 बजे तक चलेगी । आज 22 फरवरी को विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया है ।
