जिले में आगामी 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि पर्व शांति व सद्भावनापूर्वक मनाये जाने की दृष्टि से विचार-विमर्श के लिये कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित शांति समिति की बैठक की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है । अब यह बैठक आगामी 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है ।