मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में प्रमुख सचिव, खनिज एवं राजस्व द्वारा तैयार प्रेजेंटेशन देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभागीय गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाए और राजस्व, गृह एवं खनिज विभाग की संयुक्त बैठक हो। अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीति बनाकर कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने प्रमुख सचिव, राजस्व को जनहित में अभियान संचालित कर जनता की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश भी दिए। Dr Mohan Yadav