शासन द्वारा स्थानांतरण किए जाने के बाद वर्ष 2010 बैच के आई.ए.एस. श्री शीलेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी छिंदवाड़ा का पदभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्टर कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के दौरान अपर कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन, नवागत डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल कुमार पटेल, जिला कोषालय अधिकारी श्री गौरीश बारमाटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
