कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की समीक्षा बैठक ली। समय सीमा के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने पीएम जनमन अभियान और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन में प्रगति की समीक्षा भी की।