रोल प्रेक्षक श्री किंग्सली की अध्यक्षता में फोटो निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक का आयोजन 22 जनवरी को फोटो निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 कार्यक्रम के अंतर्गत एक जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के मान से फोटो निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा के लिये छिंदवाडा जिले के लिये नियुक्त रोल प्रेक्षक एवं राज्य शासन के नर्मदा घाटी विकास विभाग व जल संसाधन विभाग के सचिव और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के संचालक (पुनर्वास) श्री जॉन किंग्सली की अध्यक्षता में आगामी 22 जनवरी 2024 को प्रातः 10.30 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि इस बैठक में निर्धारित तिथि, समय व स्थल पर स्वयं अथवा आपके प्रतिनिधि उपस्थित रहें।