जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ.पी.के. मिश्रा ने आज छिंदवाड़ा में कृषि वैज्ञानिकों एवं उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह के साथ फील्ड विजिट कर ग्राम कुण्डालीकला में सरसों_फसल का अवलोकन किया। इस दौरान संचालक विस्तार सेवायें डॉ.दिनकर शर्मा, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ.जी.के.कौतू और उद्यानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ.विजय पराड़कर सहित कृषि वैज्ञानिक भी साथ में थे।
