मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं सचिव जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद पार्थ जैसवाल ने बताया कि 18 जनवरी को दोपहर एक बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में परिषद की प्रबंधकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में जिले में होम स्टे की प्रगति, पर्यटन विकास की आगामी कार्य योजना, समिति में अशासकीय सदस्यों का नामांकन और अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी । उन्होंने संबंधित विभाग प्रमुखों, प्रबंधकारिणी सदस्यों और अशासकीय सदस्यों से बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया है ।