कलेक्टर श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में 18 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है । जबलपुर संभाग के संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर द्वारा आयोजित इस बैठक में जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी आर.एस.बाथम द्वारा जिले के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को सहायक यंत्रियों/उप यंत्रियों और योजना के नोडल अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं ।