छिंदवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की जांच में 11 वाहनों से लिया गया 21500 रूपये जुर्माना मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने पर एक वाहन को किया गया जप्त =============================================== अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज तेहनगुरिया ने बताया कि परिवहन जांच दल की कार्यवाही में आज छिंदवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की जांच की गई। इस कार्यवाही के दौरान जिन वाहन संचालकों द्वारा वाहन मध्यप्रदेश मोटर यान अधिनियम का उल्लंघन पाया गया, उन वाहनों पर तत्काल चालानी कार्यवाही करते हुये 11 वाहनों से 21500 रूपये का जुर्माना लिया गया और एक स्कूल बस क्रमांक एमपी 28 पी 0551 जिस पर म.प्र. मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करते हुये बिना परमिट, बिना फिटनेस व बिना बीमा के वाहन संचालन करते पाये जाने पर इस वाहन को जप्त कर परिवहन कार्यालय छिंदवाड़ा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
