उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने कृषि अधिकारियों के साथ परासिया ब्लॉक के ग्राम बेलगांव के किसान श्री जगन्नाथ यदुवंशी व श्री दिलीप यदुवंशी के खेतों में पहुँच कर उन्नत गेहूं की फसल का निरीक्षण किया तथा किसानों से चर्चा कर आवश्यक तकनीकी सुझाव दिये। उन्होंने तामिया ब्लॉक के भी अनेक ग्रामों में फसल स्थिति का निरीक्षण किया । इस दौरान सहायक संचालक कृषि श्री दीपक चौरसिया भी साथ में थे।