प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के हितग्राहियों से किया संवाद ======================= प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के हितग्राहियों से संवाद किया और उन्हें संबोधित भी किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत सोमवार को देश भर में 3000 से भी ज्यादा स्थानों पर संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया था, जहां के जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और हितग्राही भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुये। छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के हितग्राहियों से संवाद एवं उद्बोधन कार्यक्रम के सीधे प्रसारण हो देखने की व्यवस्था कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भी की गई थी, जिसे कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, सीईओ जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, सहायक कलेक्टर सुश्री तनुश्री मीणा, नगरपालिक निगम आयुक्त श्री राहुल सिंह राजपूत व परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री रोशन सिंह बाथम सहित अन्य अधिकारियों और जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू, नगरपालिक निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय पांडे, पी. जी.कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री भरत घई, पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा देखा व सुना गया।