ख्यमंत्री से मिलकर लगातार प्रयास करते हुए अमरवाड़ा को केंद्रीय विद्यालय की सौगात दिलाने के बाद आज नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी ने इसी सत्र से अमरवाड़ा में केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ करने कलेक्टर मनोज पुष्प से भेंट की I नगरपालिका अध्यक्ष ने कलेक्टर को बताया केंद्रीय विद्यालय हेतु तात्कालिक रूप से पुराना कॉलेज भवन वार्ड क्रमांक 1 का प्रस्ताव कलेक्टर कार्यालय में दो माह से लंबित है I शीघ्र ही केंद्रीय विद्यालय के आगामी सत्र की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है, अतः इस सत्र से अमरवाड़ा में केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ करने एवं अस्थाई भवन की स्वीकृति प्रदान की जाए I कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया I नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा अमरवाड़ा नगरपालिका को विभिन्न विकास कार्य एवं शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण हेतु भूमि आवंटन संबंधी प्रकरण शीघ्र निराकरण कर भूमि आवंटन करने का निवेदन करने पर कलेक्टर छिंदवाड़ा द्वारा उक्त आवेदन पर कार्यवाही का भरोसा जताया I नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी ने बताया कलेक्टर की स्वीकृति के उपरांत अमरवाड़ा में इसी सत्र से केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ होगा, जिससे अमरवाड़ा क्षेत्र के सैकड़ो बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में एक उच्चस्तरीय विद्यालय में पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा Iअधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें