4 जनपदों की 8 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 25 दिसंबर को ======================= कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 25 दिसंबर को जिले की 3 विधानसभा की 4 जनपद पंचायतों की 8 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है । नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि आज विधानसभा चौरई की जनपद पंचायत चौरई की ग्राम पंचायत खिरखिरी और हथनी एवं जनपद पंचायत बिछुआ की ग्राम पंचायत आमाकुही और पानाथावड़ी माल, विधानसभा अमरवाड़ा की जनपद पंचायत हर्रई की ग्राम पंचायत सुखापुरा और सलैयाबुलाकी तथा विधानसभा परासिया की जनपद पंचायत परासिया की ग्राम पंचायत सेमरताल और कारीडोंगरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई है।
