जिला स्तरीय अधिकारियों को पांढुर्णा जिले की समय सीमा की बैठक में प्रत्येक बुधवार को उपस्थित रहने के निर्देश =================================================== कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा कलेक्टर पांढुर्णा से प्राप्त पत्र के परिप्रेक्ष्य में जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को पांढुर्णा जिला मुख्यालय पर प्रत्येक बुधवार को टीएल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं । कलेक्टर श्री पुष्प ने बताया कि पांढुर्णा जिले के लिये विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख नियुक्त नहीं हैं और वर्तमान में जिला छिंदवाड़ा के जिला स्तरीय विभाग प्रमुख द्वारा ही कार्य संपादित किया जा रहा है तथा पांढुर्णा जिले के लिये अवकाश नहीं होने की स्थिति में प्रत्येक बुधवार को टीएल की बैठक आयोजित रहेगी।