एड्स पखवाड़े के तहत हुआ कार्यशाला का आयोजन रामाकोना -राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना एवं जनमंगल संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को विश्व एड्स दिवस पखवाड़े के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाकर अहीर ने एच आई वी एडस के लक्षण एवं बचाव संबंधी जानकारी से स्वयंसेवकों एवं शालेय छात्र-छात्राओं को अवगत कराया, साथी इस रोग के बारे में जनमानस एवं समाज में फैली भ्रांतियां से दूर रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी चंद्रकांत नाचनकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन संस्था प्राचार्य श्री आर डी भकने ने किया । इस अवसर पर शाला के वरिष्ठ शिक्षक एच जी बल्की,ए एस दुपारे, डी एम रागासे , बी आर बट्टी, वंदना गुप्ता, हेमलता कड़वे, विश्वेश्वर रंगारे सहित समस्त शालेय स्टाफ उपस्थित था।
