कलेक्टर कार्यालय में स्थापित टेली कॉलिंग कॉल सेंटर 1950 में अभी तक 523 कॉलरों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण ========================= भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी छिंदवाड़ा श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में कलेक्टर कार्यालय के ई-दक्ष केन्द्र में स्थापित टेली कॉलिंग कॉल सेंटर 1950 में संपर्क करने वाले आवेदकों को निर्वाचन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये उचित परामर्श दिया जा रहा है । इस टेली कॉलिंग कॉल सेंटर से अभी तक 523 कॉलरों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम काटने, संशोधन और वोटर कार्ड प्राप्त नहीं होने से संबंधित जानकारी चाही गई थी, जिन्हें पूर्ण जानकारी और संलग्न दस्तावेजों की जानकारी प्रदान करते हुये शत-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया गया। इसमें 18 नवंबर तक की 522 और कल शाम 6 बजे तक की एक आवेदक की निर्वाचन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये दिया गया उचित परामर्श शामिल है। #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh