कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्प और पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने देर रात्रि तक अपनी निगरानी में कराई मतदान सामग्री की वापसी स्ट्रॉन्ग रूम का भी लिया जायजा ================================================== विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिले के सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान कार्य संपन्न होने के बाद मतदान दलों द्वारा देर रात्रि तक मतदान सामग्री वापसी स्थल शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में मतदान सामग्री जमा की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प और पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा ने मतदान सामग्री वापसी स्थल शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में देर रात्रि तक उपस्थित रहकर अपनी निगरानी में मतदान सामग्री की वापसी कराई । साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम का भी जायजा लिया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा छिंदवाड़ा श्री पार्थ जैसवाल, अतिरिक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी.बोपचे, सहायक कलेक्टर सुश्री तनुश्री मीणा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, आयुक्त नगरपालिक निगम श्री राहुल सिंह, नेशनल लेबल मास्टर ट्रेनर डॉ.पी.एन.सनेसर व स्टेट लेबल मास्टर ट्रेनर श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर और अन्य अधिकारी भी साथ में थे ।