मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कर स्ट्रॉन्ग रूमों को सील कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प और पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा द्वारा रात्रि के समय शासकीय पी.जी.कॉलेज छिन्दवाड़ा में बनाये गये विधानसभावार स्ट्रॉन्ग रूमों एवं परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
