कार की डिक्की में पकड़ी कैश राशि हुई जप्त जिला पांढुर्णा कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी अजय देव शर्मा जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र की सीमा पर आने जाने वाले वाहनों के लिए चेक पोस्ट लगाए गए हैं। जिसमें बनगांव चेक पोस्ट पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा लगाई गई चेकिंग टीम के द्वारा जांच करने पर अमरावती की तरफ से आने वाली सुजुकी कर MH27DL4535 की जांच करने पर नगद केश बरामद हुए । पूछताछ करने पर अपना नाम स्वामी शिवानंद महाराज निवासी मालखेड़ थाना चान्दु, जिला अमरावती बताया गया कर की डिक्की में रखी स्टील के डिब्बे में 1,29000रुपये मिले उनके पास किसी प्रकार की कोई रसीद व दस्तावेज नहीं मिले हैं उनसे इसके दस्तावेज मांगे जाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस द्वारा राशि जप्त कर ली गई है और इस पर अग्रिम कार्रवाई कर जांच कर रहे हैं थाना प्रभारी अजय मरकाम ,उप निरीक्षक सुभाष भलावी रितेश फिरक ने सहायक यांत्रिकी की भूमिका निभाई