शांति समिति की बैठक का आयोजन 14 अक्टूबर को ========================================================= जिले में आगामी 15 से 24 अक्टूबर तक नवरात्रि व दशहरा पर्व शांति व सद्भावनापूर्वक मनाये जाने की दृष्टि से विचार-विमर्श के लिये 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है । जिला प्रशासन द्वारा समिति के सभी सदस्यों से इस बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया गया है।