जिले में संचालित नाकों में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक का आयोजन आज ========================= आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत जिले में संचालित नाकों में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आज दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है । अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी.बोपचे द्वारा पुलिस अधीक्षक और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम वनमंडल के वनमण्डलाधिकारियों के साथ ही सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों/रिटर्निंग ऑफिसरों, पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों, वन अनुविभागीय अधिकारियों, जिला आबकारी अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और कृषि उपज मंडी छिंदवाड़ा, चौरई, सौंसर, अमरवाडा व पांढुर्णा एवं सभी नाकों में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।