मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले की राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है विद्यार्थी ज्यादा उम्मीद जता रहे थे कि कि नए कुलपति के आने से समस्याओं का निराकरण होगा लेकिन अभी भी समस्याएं जस की तस बनी हुई है रिजल्ट में लेटलतीफी और कुछ खामियों के चलते विद्यार्थियों में खासा आक्रोश नजर आ रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
