मध्य प्रदेश राज्य छिंदवाड़ा जिला के ग्राम देवी सौसर तहसील से हमारे एक संवाददाता योगेश गौतम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्ञानेश्वर से बातचीत किया। उन्होंने बताया कि बिजली वितरण केन्द्र लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान है उनकी खुद की आटा चक्की का मोटर कई बार जल गया है उसके लिए उन्होंने बिजली विभाग से कई बार बात की है परन्तु कोई हल नहीं है, जिसकी वजह से उनके रोज की आजीविका का नुकसान हो रहा है। जिससे वो काफी परेशान है।
