मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र (इंटर्न) के इंटरव्यू के बाद अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी ========================================================== सीएम फैलो श्री गौरव कुमार जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र (इंटर्न) के इंटरव्यू के बाद अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी कर दी गई है। वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची देखी जा सकती है । उन्होंने बताया कि चयनित इंटर्न का अंतिम दस्तावेज परीक्षण और ऑनबोर्डिंग एक अगस्त को जनपद पंचायत सभागृह छिन्दवाड़ा में होगी जिसकी सूचना चयनित को दी जा रही है।